बांदा, अप्रैल 11 -- बबेरू। कस्बे मे शांतिकुंज हरिद्वार से निकली गायत्री परिवार की अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा बबेरू कस्बा पहुंची। जिसका जगह स्वागत किया गया । पुष्प वर्षा कर आत्मिक सुख की अनुभूति की । अखंड ज्योत यात्रा शांतिकुंज हरिद्वार से निकली 100 वर्ष पुरानी अखंड ज्योति यात्रा का हिस्सा थी। टोली नायक डी पटेल ने बताया कि यह यात्रा जून 2025 में हरिद्वार से शुरू हुई थी और जून 2026 में वापस शांतिकुंज, हरिद्वार पहुंचेगी। एक वर्ष की यह यात्रा पूरे भारत में घूमकर सनातन धर्म के मूल्यों को प्रसारित कर रही है। ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि यह अखंड ज्योति पिछले 100 वर्षों से प्रज्वलित है। संजीवन साहू बाबू घनश्याम जय प्रकाश व्रजेश त्रिपाठी राकेश प्रमोद कुमार मनीष सोनी कोदू प्रसाद श्रीकृष्ण अश्विनी गुप्ता सरोज तिवारी ओम प्रखर दिनेश मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.