अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल गरीबों के लिए वरदान : मंगल
पटना, मई 17 -- पूर्व मंत्री स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सारण में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की नई परियोजना के भूमि पूजन का हार्दिक स्वागत किया है। साथ ही कहा कि यह अस्पताल गरीबों के वरदान साबित होगा। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि मस्तीचक में जिस तरह उद्योगपति गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा परियोजना का भूमि पूजन किया, वह बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के नाते इस पुनीत कार्य का मैं हृदय से स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। यह भी पढ़ें- बिहार में 60 हजार करोड़ निवेश करेंगे, सस्ती बिजली की जरुरत है; छपरा में गौतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.