मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मोतीपुर। मिश्रौलिया चौक स्थित अखंड ज्योति आई क्लीनिक का शनिवार को शुभारंभ हुआ। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने कहा कि क्लीनिक खुलने से मोतीपुर क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। अखंड ज्योति के महाप्रबंधक सुमित कुमार ने कहा कि यह नेत्र क्लीनिक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। बताया कि प्रत्येक वर्ष 1.90 लाख नेत्र मरीजों का ऑपरेशन किया जाता है, जिसमें 80 फीसदी गरीब व असहाय मरीज होते हैं। इस मौके पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी कुमारी, अमित कुमार, स्वाति, निक्की, पिंकी कुमारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...