अखंड गंग ज्योत यात्रा पहुंची काशी
वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सनातनी गंगा फाउंडेशन की ओर से आयोजित अखंड गंग ज्योत यात्रा गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पहुंची। ललिता घाट पर यात्रा दल के सदस्यों ने मां गंगा की आरती उतार स्वच्छता का संकल्प लिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोमुख से गंगासागर तक की यात्रा का नेतृत्व रोलर स्केटर सोनी चौरसिया कर रही हैं। यह विभिन्न शहरों-कस्बों और गांवों से होते हुए यहां पहुंची। तीन अप्रैल को गंगासागर में यात्रा का समापन होगा। ललिता घाट पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ल, सनातनी गंगा फाउंडेशन के अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण कुमार, राजेश डोंगरा, विवेक डोंगरा, प्रशांत सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.