गंगापार, मई 23 -- क्षेत्र के लोटाढ़ गांव स्थित हनुमान मंदिर में पुरुषोत्तम माह में 38 दिवसीय अखंड कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में प्रतिदिन हरे राम-हरे कृष्ण नाम का संकीर्तन अनवरत चल रहा है, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। आयोजन का उद्देश्य लोगों में धर्म और भक्ति के प्रति आस्था जागृत करना है। प्रतिदिन आरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया जाता है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में देव व्रत द्विवेदी, श्याम कांत मिश्र, हृदयेश द्विवेदी, फूलचंद मिश्र, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, जोखू लाल, कमलापति, विवेक शुक्ल का विशेष सहयोग मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...