गया, फरवरी 13 -- डोभी नगर पंचायत के महकार-सेवईचक गांव स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को गांव की सुख-शांति के लिए 24 घंटे का अखंड सह कीर्तन पाठ शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने अखंड दीप जलाकर जय सिया राम नाम का जाप किया। पंडित शिवम जनेश पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। फाल्गुन कृष्ण पक्ष विजया एकादशी के अवसर पर शुरू हुए कीर्तन का समापन शनिवार को हवन व भंडारे के साथ होगा। राम नाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस अवसर पर मुरारी महतो, योगेंद्र प्रसाद, वीरकुंवर प्रसाद सहित कई महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...