हाजीपुर, अप्रैल 1 -- बिदुपुर,संवाद सूत्र। बिदुपुर प्रखंड के कैथोलिया पंचायत के मुस्तफापुर काली मंदिर के प्रांगण में होने वाले अखंड अष्टयाम यज्ञ को लेकर मंगलवार की सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश शोभा यात्रा में काफी संख्यां में महिलाएं और बालिकाएं सहित पुरुष भी शामिल हुए। मुस्तफापुर से चेचर घाट गंगा किनारे तक भगवान की जयकार लगाते हुए भक्तगण बैंड, बाजा आदि के साथ पहुंचे। आचार्य कमल बाबा के नेतृत्व में पूजन आदि कराए गए। सभी भक्तगण गंगा नदी में स्नान किए। उसके बाद विद्वान पंडित ने उन्हें कलश पूजन, गंगा पूजन, वरुण पूजन, सूर्य पूजन आदि कराए, उसके बाद भक्तगण कलश में गंगा जलभर कर यज्ञ स्थल की ओर भगवान की जयकार लगाते हुए रवाना हुए। यज्ञ स्थल पर मंडप में विद्वान पंडित ने गणेश पूजन, नव ग्रह पूजन, मंडप पूजन आदि विधि विधान के वैदिक मंत्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.