छपरा, अप्रैल 15 -- फोटो: 14 गड़खा प्रखंड के मीरपुर जुआरा में बुधवार को निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु गड़खा, एक संवाददाता। प्रखंड के मीरपुर जुआरा पंचायत के टहल टोला गांव में होने वाले अखंड अष्टयाम को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। संत श्रीधर दास जी महाराज के शिष्य मुरारी स्वामी के नेतृत्व में आयोजित इस कलश यात्रा में हाथी, घोड़े, डीजे, बैंड-बाजे के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सैकड़ों महिलाएं व पुरुष लाल व पीले पारंपरिक वस्त्रों में सुसज्जित होकर जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर टहल टोला जिल्काबाद होते हुए जगबलिया ब्रह्मस्थान पोखरा पहुंची। यह भी पढ़ें- कटिहार: चरक पूजा के अवसर पर आयोजित महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा ब्रा...