अखंडानंद तीर्थ के षोडशी भंडारा में शामिल हुए संत
वाराणसी, जुलाई 16 -- वाराणसी। ब्रह्मलीन अखंडानंद तीर्थ का षोडशी भंडारा गुरुवार को डुमराव बाग कॉलोनी स्थित काशी सुमेरु पीठ में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, दंडी संन्यासियों एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धांजलि दी। पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि अखंडानंद तीर्थ का संपूर्ण जीवन तप, साधना, त्याग और सनातन धर्म के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण रहा। इस मौके पर महंत प्रकाश देव आश्रम, बिजोलिया वीर आश्रम, स्वामी मधुसूदन आश्रम, नर्मदा आश्रम, श्रवण देव आश्रम, मेजर ओंकारनाथ दूबे, जय भवन दीक्षित, नरेशानंद आदि रहे। स्वागत अवधेश दीक्षित और संयोजन रमाकांत दीक्षित ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.