अखंडनगर में आधी रात पुलिस मुठभेड़, कुख्यात गोकश गोली लगने से घायल, चलती फिरती बूचड़खाना समेत तमंचा बरामद
सुल्तानपुर, मई 19 -- सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गोकशी के कारोबारियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। सोमवार देर रात करीब 1 बजकर 15 मिनट पर थाना अखंडनगर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस और जौनपुर के एक कुख्यात गोकश के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और गिरफ्तार कर लिया गया। थाना अखंडनगर पुलिस को रात के अंधेरे में मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि जौनपुर जिले का कुख्यात और वांछित गोकश मोहम्मद आसिफ इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना एक पल की देरी किए रणनीति बनाई और घेराबंदी शुरू कर दी। आधी रात के सन्नाटे में जब पुलिस ने बदमाश को चारों तरफ से घेर लिया और ललकारा तो आरोपी ने आत्मसमर्पण करने की बजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.