कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फतेशाहपुर मजरा ख्वचकीमई की छात्रा अक्सा बानो पुत्री मो. मियां का कक्षा छह में जय प्रकाश सर्वोदय विद्यालय कोइलहा में चयन हुआ है। गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में छात्रा के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान इंचार्ज अध्यापक आनंद नारायण पाठक व अन्य शिक्षकों के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इंजीनियर मनीष सम्राट ने अक्सा बानो को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इंचार्ज अध्यापक आनंद नारायण पाठक ने कहा कि अक्सा ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर यह सिद्ध कर दिया है कि संसाधनों की कमी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय के अन्य छात्रों में भी पढ़ाई के प्रति प्रेरणा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.