बाराबंकी, मई 8 -- सआदतगंज। क्षेत्र के भोंहारा खुर्द गांव जाने मार्ग पर बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अक्सर ताला लटका रहता है। जिससे यहां से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। सीएचसी रामनगर अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सआदतगंज का ताला नहीं खुलता है। यहां तैनात स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उक्त केन्द्र कब खोला जाता है इसकी जानकारी भी आसपास के लोगों को नहीं हो पाती है। ग्रामीण दुर्गेश, कैलाश व दिनेश ने बताया कि यह केन्द्र कभी-कभार ही खुलता है। ज्यादातर यह केन्द्र बंद रहता है। यह भी पढ़ें- सीएचसी पर इलाज, जांच रिपोर्ट के लिए निजी जांच केंद्रों का सहारा यह भी पढ़ें- सीएचसी पर इलाज, जांच रिपोर्ट के लिए निजी जांच केंद्रों का सहारा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.