जमशेदपुर, मार्च 8 -- जमशेदपुर अक्षेस की नगरपालिका तकनीकी मार्ग समिति की बैठक कार्यालय में उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में शहर में यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने तथा पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने से संबंधित विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उप नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमशेदपुर शहर में उपलब्ध पार्किंग क्षमता एवं शहर में पंजीकृत वाहनों की संख्या का आकलन किया जाए, ताकि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समुचित पार्किंग अवसंरचना विकसित की जा सके। उप नगर आयुक्त ने आम नागरिकों एवं व्यवसायियो से अपील की है कि अपने प्रतिष्ठान के आगे सार्वजनिक स्थल को अतिक्रमण मुक्त रखें। अन्यथा एनफोर्समेंट टीम के द्वारा करवाई की जा सकती है।बैठक में शहर में पार्किंग सुविधा...