बिजनौर, मार्च 19 -- धामपुर। अक्षर संस्था की ओर से राष्ट्रीय हित में चलाए जा रहे अभियान 'एक रुपया प्रतिदिन देश के नाम' के अंतर्गत इस वर्ष दो लाख रुपए का ड्राफ्ट पीएम रिलीफ फंड हेतु भेजा गया। अक्षर संस्था अब तक कुल 36 लाख 56 हजार रूपए इस कोष में भेज चुकी है । बीती रात स्थानीय शुभम मंडप में संस्था की ओर से आयोजित अपने वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अशोक राणा ने इस अभियान को राष्ट्रीय भावना के लिए प्रेरक प्रयास बताते हुए, जन सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता डॉ. सूर्यमणि रघुवंशी ने धामपुर नगर को सांस्कृतिक शहर बताते हुए, यहां किया जा रहे बहुआयामी, लेकिन रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए, इन्हें प्रेरक बताया। मंचासीन अन्य अतिथि डॉ. एन पी सिंह, डॉ. आदित्य अग्रवाल, दीपक अग्रवाल ने भी अभियान को सराहनीय बताया। अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.