नई दिल्ली, मई 12 -- दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने भारी जुर्माना ठोका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने दिल्ली की टीम के कप्तान को इस बात के लिए सजा दी है, क्योंकि उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मैच में एक गलती कर दी थी। यह मामला स्लो ओवर रेट से जुड़ा हुआ है, जिसके लिए लाखों का फाइन अक्षर पटेल को भरना होगा। अक्षर पटेल पंजाब किंग्स के खिलाफ रणनीति बनाने के चक्कर में निर्धारित समय में 20वां ओवर अपनी टीम से नहीं करा सके थे। ऐसे में उन्हें सजा मिली है। आईपीएल की ओर से जारी मीडिया रिलीज में बताया गया है कि डीसी के कैप्टन अक्षर पटेल पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच नंबर 55 के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.