नई दिल्ली, मार्च 5 -- भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। भारत ने गुरुवार को टूर्नामेंट के रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से मात दी। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 253/7 का ऐतिहासिक स्कोर बनाया। जवाब में इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 246 रन बनाए। एक समय मैच भारत के हाथ से फिसलता हुआ नजर आ रहा था लेकिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने फील्डिंग में गजब का एफर्ट दिखाया और सेमीफाइनल रुख मोड़ दिया। उनके प्रयास से जैकेब बेथेल और और विल जैक्स की अहम साझेदारी टूटी और भारत वापसी करने में कामयाब रहा। बेथेल ने 48 गेंदों में 8 चौकों और साथ छक्कों की मदद से 105 रनों की पारी खेली। जैक्स ने 20 गेंदों में 35 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के हैं। इंग्लैंड ने चार विकेट 95 पर गंवा दिए थे मगर जैक्स और बेथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.