बिहारशरीफ, अक्टूबर 8 -- बिहारशरीफ। शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 'अक्षर आंचल योजना' के तहत 38 जिलों के लिए 86 करोड़ 2 लाख 40 हजार 200 रुपये जारी किए हैं। राशि से शिक्षा सेवकों, तालीमी मरकज, डाटा एंट्री ऑपरेटरों, केआरपी व एसआरपी के मानदेय-भत्ते दिए जाएंगे। गया को 10.82 करोड़ से अधिक, पटना को 4.94 करोड़, भोजपुर को 4.91 करोड़ और रोहतास को 4.73 करोड़ रुपये मिले हैं। निकासी CFMS से होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...