नई दिल्ली, जून 12 -- अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल आ रही है। इस फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की पूरी कास्ट इस वक्त मौजूद थी जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी शामिल थीं। अक्षरा का इस फिल्म में अक्षय के साथ स्पेशल सॉन्ग भी है घिस-घिस।5 बार वॉशरूम गई थीं अक्षरा अब अक्षरा से ट्रेलर लॉन्च के दौरान पूछा गया कि अक्षय के साथ काम करने का उनका कैसा एक्सपीरियंस था और जब उन्हें पता चला कि वह अक्षय के साथ काम करेंगी खासकर डांस तो उनका क्या रिएक्शन था तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं 5 बार वॉशरूम गई क्योंकि मेरे लिए यह सपना ही था। मुझे लगता है मैं जब छोटी थी सर को हमेशा देखती आई हूं खिलाड़ी। मुझे लगता है बिहार का हर एक बच्चा, हर किसी के जहन में ये गाना बसा हुआ है।' यह भी पढ़ें- वेलकम टू द जं...