आगरा, फरवरी 8 -- श्रुति सेवा निधि न्यास की ओर से आयोजित अक्षराभिषेकोत्सव कार्यक्रम में हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन को सम्मानित किया गया। हेल्प आगरा हॉस्पिटल में शुरू हुई एक्सरे, पैथोलॉजी और डायलिसिस सेवाओं के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। फिरोजाबाद क्लब में आयोजित कार्यक्रम में माला, शाल-पटका, प्रशस्तिपत्र और 25 हजार रुपये का चेक भेंट किया गया। सुरेन्द्र जैन ने हेल्प आगरा की सेवाओं के आंकड़े प्रस्तुत किए। उन्होंने संजीवनी सहयोग ट्रस्ट के किशन अग्रवाल को 2.50 लाख रुपये का चेक भी सौंपा। कार्यक्रम में पीके जिन्दल, मनीष असीजा, गौतम सेठ, राजेन्द्र अग्रवाल और नंदकिशोर गोयल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...