नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, वसं.। स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में तपोमूर्ति श्रीनीलकंठवर्णी (भगवान स्वामिनारायण) की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का गुरुवार को प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया। पंचधातु से निर्मित यह विशाल प्रतिमा है, जो भगवान के कठिन तप को दर्शाते हुए एक चरण पर अडिग खड़ी है। इस आयोजन की भव्य तैयारियां की गई हैं। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि इसके निर्माण में तकरीबन एक वर्ष का समय लगा। इसका उद्देश्य त्याग, मैत्री, करुणा, मानव सेवा, भक्ति और उपासना आदि को प्रसारित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...