अक्षय ने सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। कविनगर स्थित केडीबी पब्लिक स्कूल के छात्र अक्षय कुमार ने सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। चैंपियनशिप का आयोजन 28 सितंबर से चार अक्टूबर तक हरियाणा के मिनर्वा पब्लिक स्कूल में हुआ। इसमें देशभर के स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अक्षय ने अंडर-19 आयु वर्ग के 90 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा की। इस वर्ग में कुल 13 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अक्षय ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। अक्षय की इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्य, शिक्षकों और प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- सीबीएसई नेशनल जूडो में डीएम स्कूल का दमदार प्रदर्शन विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अक्षय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.