बागपत, अप्रैल 19 -- खेकड़ा। रविवार को अक्षय तृतीय के अवसर पर भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर के सामने जैन महिला ज्योति मिलन के तत्वावधान में गन्ने का रस वितरण किया गया। भगवान महावीर के जयकारे लगाए। अक्षय तृतीया का पर्व जैन समाज में बेहद श्रद्धा विश्वास का होता है। इसमें भगवान के इक्ष्वाक्षु यानि गन्ने के रस के सेवन का वर्णन मिलता है। रविवार को पर्व पर कस्बे में जैन ज्योति मिलन की वीरांगनाओं ने गन्ने के रस का छबील लगाया। राहगीरों को गन्ने के रस का सेवन कराया। इस दौरान भगवान महावीर के जयकारे गूंजते रहे। सेवादारों में मंदिर कमेटी अध्यक्ष सतीश जैन, मंत्री नितिन जैन वीरेंद्र जैन, दीपक जैन, जैन ज्योति मिलन की अध्यक्ष मंजू जैन, मंत्री रेणु जैन, बीना जैन, मधु जैन, कमलेश जैन, शिरोमणि जैन, रूचि जैन आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बांटा गन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.