धनबाद, अप्रैल 19 -- झरिया, प्रतिनिधि। मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को पोद्दार पाड़ा स्थित ब्राहमण धर्मशाला में धूमधाम से भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। पूजा पर मुख्य यजमान के रूप में सौरभ शर्मा, महेश शर्मा सपरिवार बैठे थे। पंडित रणधीर पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान पशुराम की मूर्ति का अभिषेक कराया। इसके बाद पूजा अर्चना कराया। सामूहिक रूप से हवन पूजन हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। विप्र समाज के लोगों ने अल्पहार किया। साथ ही ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में बांधने का संल्पल लिया गया। ब्राह्मण धर्मशाला के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने बताया कि झरिया पोद्दार पाड़ा ब्राह्मण भवन झारखंड राज्य में एक मात्र ऐसा है जहां पर भगवान परशुराम का मंदिर होने का गौरव प्राप्त है। यह भी पढ़ें- मांडा में निकाली गई शोभ...