वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी। अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में परंपरा अनुसार ग्रीष्म ऋतु के दौरान श्री विश्वेश्वर को शीतलता प्रदान करने के लिए फव्वारा व्यवस्था प्रारंभ की जाएगी। फव्वारा सेवा का शुभारंभ सायंकालीन सप्तऋषि आरती के साथ किया जाएगा। यह व्यवस्था रक्षाबंधन तक प्रतिदिन निरंतर रूप से बाबा की सेवा में समर्पित रहेगी।मान्यता है कि ग्रीष्म ऋतु में यह फव्वारा श्री विश्वेश्वर को शीतलता प्रदान करने के लिए स्थापित किया जाता है। यह केवल एक धार्मिक व्यवस्था ही नहीं, अपितु समस्त काशीवासियों एवं श्रद्धालु भक्तों की गहन आस्था एवं भावनाओं का प्रतीक भी है।मंदिर प्रशासन ने समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस दिव्य व्यवस्था के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया की पूजा में इन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.