झांसी, अप्रैल 17 -- झांसी। बैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया रविवार को है। गांवों से शहर तक चहूंओर भगवान परशुराम का पूजन होगा और उनका प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। अक्षय तृतीयों को लेकर हर तरफ तैयारियां तेज हैं। विशेष अबूझ-मुहुर्त पर शहर शादी जोन की श्रेणी में होगा। इसको लेकर बाजार सज-संवर उठे हैं। मठ-मंदिरों में भी सजावट के दौर जारी हैं। जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन विष्णु जी के छठवें अवतार भगवान पशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इन दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इसके अलावा सोना-चांदी की भी खरीदारी शुभ मानी जाती है। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया: शुभ मुहूर्त में बरसेगी कृपा, 19 को मनाया जाएगा पर्व लोग अपने सामथ्र्य के अनुसार अवश्य दान करें। यह बेहद लाभकारी व कल्याणकारी है। आचार्य...