रांची, अप्रैल 6 -- रांची, संवादाता। मारवाड़ी युवा मंच की समर्पण शाखा द्वारा 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर हरमू गौशाला में महातुलादान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले अनुष्ठान में 11 जोड़े अपनी भागीदारी निभाएंगे। शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने बताया कि उद्देश्य गौ सेवा और समाज में दान की प्राचीन भारतीय परंपरा को पुनर्जीवित करना है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले जोड़े अपने वजन के बराबर अन्न, गुड़, घी व अन्य आवश्यक सामग्री का दान करेंगे। सचिव रेखा राइका व संयोजिका निकिता जालान ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...