देवरिया, अप्रैल 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। अक्षय तृतीया के दिन रविवार को लोगों ने शहर से लेकर गांव तक सोने के गहनों की जमकर खरीदारी की। शहर के बड़े ज्वेलरी शो रूम पर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ जमी रही। सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 1 लाख 53 हजार के करीब होने के बावजूद भी लोगों ने खरीदारी में कोताही नहीं बरती। तमाम ज्वैलरी शॉप ने गहनों के मेकिंग चार्ज में 20-30 फीसदी की राहत दी। अक्षय तृतीया पर ज्यादतर लोग सोने के गहनों की बढ़-चढ़कर खरीदारी करते हैं। ग्राहकों के स्वागत के लिए दुकानों को फूल मालाओं से सजाया गया था। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर गुलजार रहा सर्राफा बाजार दूसरे दिनों की अपेक्षा रविवार को सप्ताहिक बंदी होने के बावजूद आभूषण की दुकानें जल्दी खुल गईं। 11 बजते-बजते शहर के मालवीय रोड, सिविल लाइन, राघव नगर, कसया ओवरब्रिज व आर्य समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.