बदायूं, अप्रैल 20 -- जिले भर में अक्षय तृतीया का पर्व श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। लोगों ने शुभ मुहूर्त में पूजन कर सुख, समृद्धि की कामना की। अक्षय तृतीया पर लोगों ने सोने चांदी के आभूषण खरीदे। इस बार सोना, चांदी महंगा होने के चलते गत वर्ष की अपेक्षा 40 फीसदी कारोबार कम हुआ। जिले के सराफा बाजार की बात की जाये तो इस बार करीब 30 करोड़ का कारोबार हुआ। बाइक, कार एवं ट्रैक्टरों की बिक्री में पहले से इजाफा हुआ है। अक्षय तृतीया के पर्व को लेकर सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार खरीददारों से गुलजार रहा। सर्राफा रूम पहले से ही सजकर तैयार थे। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया: रिकॉर्ड महंगाई ने बिगाड़ा सराफा बाजार का गणित यहां पहुंचे पुरुषों ने अक्षय तृतीया पर सोने की अंगूठी, ब्रेसलेट, जंजीर खरीदी। महिलाओं ने अपने लिये सोने के कंगन, हार, चूड़ियां, जंजीर, मंगलस...