पलामू, अप्रैल 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के सुदना स्थित देवी मंडप में इस वर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। देवी मंडप के महंत अभिमन्यु ओझा ने बताया कि 19 अप्रैल को विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। पूजा के उपरांत रविवार को दोपहर तीन बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। आचार्य पंडित प्रभु नारायण पाठक के नेतृत्व में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ होगा। इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में राजा पाठक, नवल किशोर तिवारी, रमाकांत पांडेय, मनीष उपाध्याय, राजीव रंजन पांडेय, अजय दुबे, राजा गुप्ता, सुधीर सोनी, कालिंदा ओझा, मधु ओझा, सीनू पाठक, गुड़िया सिंह, रंजुला सिन्हा, सुरुचि, शोभा गुप्ता, शोभा दुबे आदि सक्रिय हैं। यह भी पढ़ें- 19 को भगवान परश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.