पलामू, अप्रैल 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के सुदना स्थित देवी मंडप में रविवार को अक्षय तृतीया उत्सव सह भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने मंदिर में स्थापित मां अष्टभुजी, भगवान शिव और हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा की। सुबह से ही पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। दोपहर बाद करीब तीन बजे भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अनुष्ठान के उपरांत आचार्य पंडित प्रभु नारायण पाठक के नेतृत्व में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।भजन-कीर्तन यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर गूंजा धर्म व पराक्रम का संदेश और प...