अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में दिखी रौनक
रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अक्षय तृतीया पर रविवार को शहर का सराफा बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आया। सुबह से ही सोना-चांदी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने शुभ मुहूर्त में आभूषण, सिक्के और चांदी के बर्तन खरीदकर पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान, पूजा-पाठ और खरीदारी अक्षय फल प्रदान करती है। इसी कारण लोग इस दिन विशेष रूप से सोना-चांदी की खरीदारी को शुभ मानते हैं। सराफा व्यापारी नमन आनंद ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया पर उम्मीद से अधिक खरीदारी हुई है। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर गुलजार रहे बाजार, लोगों ने की जमकर खरीदारी उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार व्यापार बेहतर रहा। सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.