रामगढ़, अप्रैल 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। शहर के गोला रोड स्थित अग्रसेन भवन में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर अग्रसेन मित्र मंडल के तत्वावधान में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर माता रानी और श्री खाटू श्याम का आकर्षक दरबार सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कोलकाता से आईं भजन गायिका श्वेता अग्रवाल और प्रकाश मिश्रा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उनके सुरों पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते नजर आए। सजे हुए दिव्य दरबार को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं मां भगवती अग्रसेन भवन में विराजमान हों। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य यजमान रुपेश अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी माधवी अग्रवाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद श्याम दीवाने परिवार से आए इन्द्र अग्रवाल और कृष अग्र...