गाजीपुर, अप्रैल 19 -- गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अक्षय तृतीया पर रविवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों पर स्नानार्थियों का भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और दान-पुण्य किया। भोर से लेकर सुबह दसब बजे तक स्नान-ध्यान का सिलसिला चलता रहा। परंपरा के अनुसार, लोगों ने आभूषणों की खरीदारी की। शहर के गंगा घाटों पर भोर से ही स्नानार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अक्षय तृतीया पर स्नान का काफी महत्व है। सात बजते-बजते शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाट श्रद्धालुओं से गुलजार हो गए। यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर करें इस व्रत कथा का पाठ, मां लक्ष्मी और विष्णु जी के कृपा से मिलेगा अक्षय पुण्य फल शहर के चीतनाथ घाट, ददरीघाट, कल...