सोनभद्र, अप्रैल 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। अक्षय तृतीया के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से रविवार को एक बाल विवाह रुकवाया गया। टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को संरक्षण में लिया।रविवार को चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिली कि रॉबर्ट्सगंज स्थित दंडईत बाबा मंदिर परिसर में एक बाल विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम सदस्य अमन सोनकर, सीमा शर्मा, सत्यम चौरसिया और धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे।परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने बालिका के आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें वह नाबालिग पाई गई। बताया गया कि बालिका करमा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है, जबकि बालक पन्नूगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। यह भी पढ़ें- बालिकाओं और महिलाओं को बाल विवाह के बताए गए दुष्परिणाम बालिका को सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.