गिरडीह, अप्रैल 21 -- सरिया, प्रतिनिधि। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सरिया की मारवाड़ी महिला समिति द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए सराहनीय सामाजिक पहल की गई। स्टेशन रोड स्थित श्री विष्णु मंदिर के सामने समिति की ओर से लगभग 800 राहगीरों के बीच सत्तू शर्बत, चना, खीरा और तरबूज का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य से राहगीरों को गर्मी से काफी राहत मिली, वहीं स्थानीय लोगों ने समिति के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। समिति की अध्यक्ष श्रीमती संगीता अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था वर्षभर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती है और आगे भी समाज सेवा के क्षेत्र में इसी तरह योगदान देती रहेगी। यह भी पढ़ें- राजस्थानी लोक संगीत कार्यक्रम में महिलाओं ने मचाया धमाल कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव अरुणा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लीना अग्रवाल के साथ श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.