बागपत, अप्रैल 17 -- सुस्ती की धूल में ढका बाजार अब चमकने को तैयार है। 19 अप्रैल को आने वाली अक्षय तृतीया इस बार कारोबारियों के लिए उम्मीदों का बड़ा दरवाजा खोल रही है। सराफा से लेकर ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स तक, हर सेक्टर में नई रौनक दिख रही है। व्यापारियों को भरोसा है कि यह दिन न सिर्फ बिक्री बढ़ाएगा, बल्कि पूरे सीजन को नई रफ्तार भी देगा। अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। यह दिन विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है। शुभ मुर्हूत पर जिलेभर में शादी समारोह की धूम रहेगी। अक्षय तृतीय और शादी विवाह सीजन को लेकर शहर के सर्राफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। यह भी पढ़ें- अबूझ मुहूर्त में कल मनाई जाएगी अक्षय तृतीया छोटे-बड़े मैरिज पहले से बुक हो चुके हैं। कैटरिंग, क्रॉकरी, बैंड, टेंट और फ्लावर डेकोरेशन से जुड...