हापुड़, अप्रैल 19 -- अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भक्ति सेवा समिति द्वारा मंदिर के मूर्ति स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विशाल हवन और सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें नगर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और हवन के माध्यम से विश्व शांति व जनकल्याण की कामना की गई। सेवा कार्यों से बेटियों को मिला संबल कार्यक्रम में समिति ने सामाजिक सेवा का संदेश देते हुए दो जरूरतमंद बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनें वितरित कीं। साथ ही सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली एक छात्रा को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- सिद्धमहापीठ पर बहा भक्ति का रस, भंडारे में उमड़े भक्त अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में संरक्षिका कमला अम्मा, अध...