कोडरमा, अप्रैल 19 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। अक्षय तृतीया के अवसर पर खरियोडीह में बाल विवाह रोकने को लेकर व्यापक जागरुकता अभियान चलाया गया। बनवासी विकास आश्रम कोडरमा ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर सतर्कता दिवस मनाया और समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान बाल विवाह निषेध अधिकारी पिंटू कुमार, आशा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। संस्था के निदेशक सुरेश शक्ति और जिला समन्वयक पप्पू यादव ने कहा कि बाल विवाह जैसी कुरीति को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम जयनगर के खारियोडीह, कोडरमा के लोकाय और तिलैया के गायत्री मंदिर सहित विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- पछुवादून में बाल विवाह के दुष्प्रभाओं के खिलाफ जागरूक किया कार्यक्रम में सुधीर कुमार राणा, सुजी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.