रामगढ़, अप्रैल 18 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ में अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए सामाजिक संगठन अग्रगति ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर सतर्कता दिवस मनाया। इस दौरान बाल विवाह निषेध अधिकारी (सीएमपीओ) और आशा यूनिटों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। संगठन के निदेशक किरण शंकर दत्त ने बताया कि 'अग्रगति' जिला प्रशासन, पंचायतों, स्कूलों और धर्मगुरुओं के साथ मिलकर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। इसके तहत हजारों लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया जैसे संवेदनशील मौकों पर विशेष अभियान चलाकर बाल विवाह रोकने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।अग्रगति यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया आज, बाल विवाह रोकने को अधिकारियों को मिला निर्देश देशभर में बाल अधिकारों की सुरक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.