मधुबनी, अप्रैल 20 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। अक्षय तृतीया पर सोमवार को बाजार में जमकर लोगों ने खरीदारी की। शुभ योग में लोग अक्षय तृतीया की पूजा अर्चना कर खरीदारी करने को बाजार पहुंचे। शहर के ज्वेलरी दुकानों पर सुबह से भीड़ लगी थी। शहर के वाटसन स्कूल रोड स्थित ब्रांडेड ज्वेलरी दुकानों के अलावे बड़ी बाजार, महिला कालेज रोड, बाटा चौक रोड स्थित ज्वेलरी दुकानों में भीड़ भाड़ देखी गई। एक ज्वेलरी दुकानदार ने बताया कि लगन के कारण आज लोग शुभ मुहूर्त में सोना व चांदी खरीद किये हैं। ब्रांडेड सोना चांदी की दुकानों के साथ अन्य सभी ज्वेलरी दुकानदार भी अक्षय तृतीया पर छूट दिया। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया: 20 हजार श्रद्धालुओं ने विष्णुचरण के दर्शन-पूजन किए कही पर जेवर के मेकिंग चार्ज फ्री था तो कही पर हर खरीदारी पर डिस्काउंट की सुविधा दी गई थी। जो ग्राहकों को क...