संभल, अप्रैल 20 -- अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को संभल के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही थी। खासतौर पर सर्राफा बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुभ मुहूर्त में लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के व आभूषण खरीदकर इस दिन को खास बनाया। इसके अलावा लोगों ने ऑनलाइन भी खूब खरीददारी की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया पर खरीदी गई वस्तुएं शुभ और समृद्धि लाने वाली मानी जाती हैं। यही कारण रहा कि लोगों ने न केवल आभूषण, बल्कि बाइक, कार, ट्रैक्टर और कपड़ों की भी जमकर खरीदारी की। जबकि इस समय शादी विवाहों का सीजन चल रहा है। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर गुमला में एक करोड़ के कारोबार का अनुमान ऐसे में शादी में देने के लिए लोगों ने बाइक, कार व अन्य सामनों की खरीददारी भी अक्षय तृतीया के अ‌वसर पर की। बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही...