सोनभद्र, अप्रैल 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को आभूषण की दुकानों पर खरीददारी करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान करीब पांच करोड़ रूपये के आभूषण की खरीददारी की गई। लोग आज के दिन निवेश को शुभ मानते हैं। अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीददारी के लिए शुभ माना जाता है।धूप होने के बाद भी नगर के विभिन्न आभूषण की दुकानों पर सोने व चांदी के सामानों को खरीदने वाले लोग जमे रहे। कहा जता है कि इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं उनका अक्षय फल मिलता है। इस दिन किए गए कार्य और दिया गया दान का कभी क्षय नहीं होता है। यह भी पढ़ें- जिले में अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान-दान आभूषण व्यवसासियों का कहना है कि आज के दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बिक्री अधिक होती है। इस दिन वैवाहिक समारोहों की भी धूम रही। इसके कारण सड़कों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.