हल्द्वानी, अप्रैल 11 -- हल्द्वानी, संवाददाता। तृतीय गोल्जयू यात्रा का शुभारंभ अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल को चंपावत स्थित मुख्य मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। यात्रा हरिद्वार होते हुए गढ़वाल मंडल पहुंचेगी और वहां से पौड़ी, श्रीनगर, बद्रीनाथ से गुजरते हुए पुनः कुमाऊं क्षेत्र में प्रवेश करेगी। अपनी धरोहर न्यास संस्था की ओर से आयोजित इस यात्रा को लेकर शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष विजय भट्ट ने बताया कि 7 मई को यात्रा हल्द्वानी पहुंचेगी, जहां रामलीला मैदान से गोल्ज्यू मंदिर तक शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा का समापन 9 मई को पुनः चंपावत में किया जाएगा। यह यात्रा मैदानी, मध्य हिमालय और उच्च हिमालय सभी क्षेत्रों को समाहित करेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में इस यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.