पूर्णिया, अप्रैल 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहयोग प्रांगण आकाशवाणी रोड में अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सहयोग अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने शिविर में आए रोगियों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया। उन्हें आवश्यक सलाह देने के साथ ही निशुल्क रक्त जांच और दवा वितरित किया। कार्यक्रम में डॉ. सतीश कुमार, डॉ. प्रीतम कुमार, डॉ. रूपेश गांधी, डॉ. रंजीत रमन, डॉ. केके चौधरी का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर आगंतुक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए डॉ. अजीत ने कहा कि गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन, लू डायरिया और त्वचा रोगों से बचने के लिए भरपूर पानी 2-3 लीटर, नारियल पानी और छाछ का सेवन करें। यह भी पढ़ें- सिसवा पूर्वी में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.