झांसी, अप्रैल 20 -- झांसी। बैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया पर रानी का शहर झांसी भगवान परशुराम जी की भक्ति में लीन रहा। मंदिरों में उनका प्राकट्योत्सव मनाया गया। सोमवार गांवों से लेकर शहर तक मंदिरों में अनुष्ठान हुए। श्रृंगार, महाआरती, पूजन, होम-हवन किए गए। बाद में जगह-जगह भंडारे सरीके आयोजन हुए। लोगों ने सामथ्र्य अनुरूप सत्तू, पंखा, जल से भरा घड़ा, कपड़ा, छाता, धातु दान कर 'अक्षयाफल' की कामना की। भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। भक्त भगवान के जयकारे लगाते चल रहे थे। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में भक्त खूब थिरके। वह जय श्रीराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया: 20 हजार श्रद्धालुओं ने विष्णुचरण के दर्शन-पूजन किए यात्रा का जगह-जगह फूलों की बारिश का स्वागत किया गया। सोमवार विशेष अबूझ म...