प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- अक्षय तृतीया से दो दिन पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट और सहालग का मौसम होने के कारण रविवार को जिले का ज्वैलरी बाजार चहकता दिखा। शहर से ग्रामीण इलाके तक की बाजार में ज्वैलरी की दुकानें सुबह से देर शाम तक खरीदारों से गुलजार रहीं। लोग शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी की खरीदारी करते दिखे। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के सामानों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। ऐसे में दुकानदार भी पहले से तैयारियां कर लेते हैं। हालांकि इस बार सोने-चांदी की कीमतें आसमान छूने लगी थीं, ऐसे में दुकानदार यह अनुमान लगा रहे थे कि अपेक्षित बिक्री नहीं होगी। लेकिन अक्षय तृतीया से ठीक दो दिन पहले शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतें घट गईं और सहालग का सीजन चल रहा है ऐसे में रविवार को ज्वैलरी की दुकानें सुबह से ही गुलजार दिखीं। यह भी पढ़ें- अक्षय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.