अक्षय तृतीया पर चमका सराफा बाजार, 25 करोड़ का कारोबार
मऊ, अप्रैल 21 -- मऊ,संवाददाता। अक्षय तृतीया पर सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सराफा बाजार में सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिली। महंगे होते सोने-चांदी के बीच सराफा बाजार में हल्के वजन लेकिन भारी डिजाइन वाले गहनों की खरीदारी करने वालों की भीड़ दुकानों पर रही। एक ओर सोने-चांदी खरीदने के लिए सराफा बाजार में भीड़ उमड़ी तो दूसरी ओर वाहन बाजार भी गुलजार रहा। दोपहर में तेज धूप के बावजूद दुकानों में खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। लगभग 20 करोड़ रुपये का सराफा कारोबार एवं पांच से छह करोड़ के वाहनों की बिक्री हुई। ग्राहकों ने पेपर वेट से लेकर लाइटवेल ज्वेलरी को अधिक पसंद किया और खरीदारी की। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर 25 से 30 करोड़ का हुआ कारोबार मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। अक्षय तृतीया का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.