चतरा, अप्रैल 18 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोमवार अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में चहल-पहल काफी बढ़ गई है। शनिवार को सुबह से ही लोग शोरूम पहुंचकर अपनी-अपनी गाड़ी की बुकिंग कराना शुरू कर दिए। इस दिन को शुभ मानते हुए कई लोगों ने पहले से ही सोना-चांदी, वाहन और अन्य वस्तुओं की अग्रिम बुकिंग करा रखी थी। हालांकि खाड़ी देशों में जारी युद्ध के प्रभाव से सोने-चांदी के दाम में कुछ गिरावट आई है, फिर भी बाजार में बिक्री सामान्य बनी हुई है। कारोबारियों का मानना है कि कीमतों में गिरावट के कारण ग्राहकों की रुचि बढ़ी है, जिससे इस बार बेहतर व्यापार की उम्मीद की जा रही है। यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर इतने बजे से शुरू होगा सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त, जानें शुभ चौघड़िया मुहूर्त वाहन सेक्टर में भी अक्षय तृतीया का असर साफ दिख रहा...