अक्षय तृतीया पर गुलजार रहे बाजार, लोगों ने की जमकर खरीदारी
अमरोहा, अप्रैल 19 -- गजरौला, संवाददाता। अक्षय तृतीया पर रविवार को बाजार गुलजार रहे। दिनभर रौनक बनी रही। सुबह से ही लोगों की भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ी। खासकर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी खरीदने वालों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। मान्यता के अनुसार इस दिन खरीदी गई वस्तु अक्षय रहती है, इसलिए लोगों ने शुभ मुहूर्त में आभूषण, बर्तन और अन्य सामान की खरीदारी की।कपड़ा बाजार, बर्तन बाजार और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी ग्राहकों ने खरीदारी की। दुकानदारों ने आकर्षक ऑफर और छूट देकर ग्राहकों को लुभाने का प्रयास किया। जिसका असर भी देखने को मिला। शहर के बस्ती मार्ग के अलावा इंदिरा चौक, खाद गुर्जर चौराहा समेत अन्य बाजारों में भीड़ देखने को मिली। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर गोल्ड नहीं खरीद रहे तो इन चीजों की कर लें शॉपिंग, होगा शुभ व्यापारियों के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.