गाजीपुर, अप्रैल 20 -- जमानियां। क्षेत्र में अक्षय तृतीया के अवसर पर सोमवार को भी श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। हरपुर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में पूजा करने वालों की लंबी कतार लगी रही। मंदिर के पुजारी मृत्युंजय सुमन तिवारी ने बताया कि इस दिन भगवान परशुराम, नर-नारायण और हयग्रीव का अवतार हुआ था। इसे सिद्धि प्राप्ति का दिन माना जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया 2026: आज स्नान-दान से मिलेगा अक्षय पुण्य, जानें क्या करें और क्यों खास है यह दिन यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया: राजस्थान ब्राह्मण मंडल ने मनाई परशुराम जयंती यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.